Media24Media.com: #StateLevelEvent

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #StateLevelEvent. Show all posts
Showing posts with label #StateLevelEvent. Show all posts

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की बैठक में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. गीता सिंह, 28 जून को आयोजित होगा राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव'

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बैठक हुई, जहां रायगढ़ से पहुंची समाजसेविका डॉ. गीता सिंह शामिल हुई. बैठक में आगामी 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिले के मशरूम उत्पादक किसानों समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के मशरूम उत्पादक किसानों को शामिल किया जाएगा.

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'भाजी महोत्सव' का आयोजन किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. यह दोनों महोत्सव प्रतिवर्ष किसानों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि यहां पर किसानों को क़ृषि व पशुपालन के क्षेत्र में 18 विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें मशरूम उत्पादन व मशरूम प्रसंसकरण को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि खेतों में पराली को जलाने के बजाय उससे मशरूम उत्पादन, जैविक खाद बनाने तथा पशु चारा के रूप में इस्तेमाल करने का जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं. बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने की दिशा में कार्य करने की भी कार्ययोजना बनाई गई. यहां महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ने और निर्मित सामग्री को बिक्री करने बाजार मुहैया करने को लेकर भी चर्चा की गई.

महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसान होंगे सम्मानित

बैठक में शामिल समाजसेविका डॉ. गीता सिंह ने बताया कि 28 जून को बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही जिले में मशरूम उत्पादन कारोबार को बढ़ावा देने कार्य योजना बनाई जा रही है, जिससे खेतों में पराली जलाने की समस्या का समाधान हो सके और इस कारोबार से किसानों को अच्छा आमदनी मिल सके.

बैठक में सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, पत्रकार राजकुमार साहू, प्रकाश साहू, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष रम्भा गोड़, सचिव रामकुमारी यादव, मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, भगवती यादव, क़ृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, लक्ष्मीन बरेठ, राजाराम यादव, पिंटू कश्यप, उर्मिला यादव, रसोईया संघ के पदाधिकारी कृष्णा समेत अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन का आमंत्रण

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बलौदाबाजार जिले के ग्राम खरतोरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओपन फिटनेस रन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया तथा आयोजन की प्रतीकात्मक टी-शर्ट भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना, पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सतत रूप से समर्पित जवानों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

उन्होंने कहा कि फिटनेस, अनुशासन और देशभक्ति जैसे मूल्यों को एक मंच पर जोड़ने वाले ऐसे आयोजन स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Kisaan School : किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित, भाजी दीदियों का हुआ सम्मान, कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित किया गया. छ्ग में भाजी की बड़ी पहचान है और इसे संजोने का कार्य किसान स्कूल बहेराडीह ने किया है. भाजी महोत्सव के दौरान भाजी प्रतियोगिता भी हुई और 10 महिलाओं को भाजी दीदी के रूप में सम्मान भी किया गया. भाजी महोत्सव के दौरान 60 से ज्यादा तरह की भाजियों की जीवंत प्रदर्शनी लगी और इसे लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह रहा. किसान स्कूल में द्वितीय बरस आयोजित इस भाजी महोत्सव में ओड़िसा, झारखंड के साथ ही छग के कई जिलों के किसानों ने शिरकत की. 

किसान स्कूल के राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पांडेय, सक्ती जिला पंचायत की अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा और पामगढ़ की पूर्व विधायक इंदु बंजारे, मोनू कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, जांजगीर सीएसपी योगिताबाली खपर्डे, अजाक्स डीएसपी सतरूपा तारम, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, सरपंच चंदा कश्यप समेत अन्य अतिथि शामिल हुए. यहां सभी अतिथियों ने किसान स्कूल की अनोखी पहल की तारीफ की, क्योंकि छग में ऐसा आयोजन और कहीं नहीं होता, इसलिए इस अनोखे आयोजन की खूब चर्चा रही. अतिथियों ने कहा कि छग में यह पहली जगह है, जहां बड़ी संख्या में भाजी को संरक्षित किया गया है. इस तरह भाजी महोत्सव, मील का पत्थर हो गया है. कार्यक्रम का संचालन जया अग्रवाल, श्रीया अग्रवाल और आभार प्रदर्शन उद्यान विभाग की अधिकारी प्रियंका सेंगर ने किया.

इस अवसर पर संचालक दीनदयाल यादव, बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, पत्रकार मनोज थवाईत, चोरिया स्कूल के प्राचार्य अमृतलाल साहू, पामगढ़ की शिक्षिका रामशिला कश्यप, जांजगीर के शिक्षक दिलीप साहू, अकलतरा के समाजसेवी छोटू कश्यप, पारस साहू, अविनाश साहू, डॉ. कैलाश बरेठ, अविनाश धीवर, गिरवर पटेल, रेवती यादव, पुष्पा यादव, श्रवण, अविनाश, आरसेटी से अरुण पाण्डेय, विक्टर कोसरिया, धनेश्वरी साहू, गनेशी लहरे, गायत्री साहू, गीता बाई कुर्रे, गुंजिया जाटवर, कामेश्वरी शायर, कुमारी बाई, लक्ष्मीन तेंदुलकर, नीलम दिब्य, प्रमिला बर्मन, रेवती बाई पटेल, रिंकी महंत, रोहिणी बरेठ, रुखमणि साहू, संजू साहू, सालनी साहू सुक्रिता भारद्वाज, सुप्रिया खूंटे, सुलोचनी बर्मन, सुशीला देवी, उषा चंद्रा, अनिता चंद्रा, पवन कुमारी, अनिता रात्रे, मंजू बर्मन, रौशनी भारद्वाज, दिलकुमारी, रामकुमारी यादव, तरुणी लता गबेल, सुनिता नवरंग, नीलम सिदार, सुनिता यादव, सुशीला लहरे, मुंगेश निराला, राधा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे. 

'भाजी दीदी' के में रूप में हुआ सम्मान

भाजी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई. इनमें 10 महिलाओं को 'भाजी दीदी सम्मान' से सम्मानित किया गया.

प्रथम - शर्मीला गोस्वामी सिवनी, 37 प्रकार की भाजी और मिक्स भाजी की सब्जी,

द्वितीय - रमशीला मानिकपुरी खोखसा, 15 प्रकार की भाजी व भाजी का गुलदस्ता, माला,

तृतीय - शैल कुमारी महंत उदयभाठा, 5 प्रकार की भाजी के साथ आकर्षक भाजी का बड़ा गुलदस्ता के साथ शामिल हुई. दुर्गा अनंत डोंगरी, ललिता बैष्णव जर्वे, रामबाई यादव पहरिया,समेत सात प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. इन्हें भाजी दीदी का सम्मान दिया गया. इसी तरह बहेराडीह के पुष्पा यादव, ललिता यादव, दीप्ती झरना कश्यप, सुमित्रा यादव बहेराडीह, बीना यादव, अंजू साहू, गीता यादव, उषा करियारे, दुरपति रत्नाकर कोसमंदा, गौरी नामदेव, राधिका श्रीवास, रुखमणि पाण्डेय, शर्मीला गोस्वामी, सावित्री राठौर, सुभद्रा देवांगन, शैल कुमारी महंत उदय भाठा, सिवनी, रामबाई यादव,देवकुमारी खूंटे पहरिया, नीरा यादव, पार्वती यादव बसंतपुर, हेम बाई चंद्रा सरहर, धनबाई राजन धुरकोट, मंजू वर्मा फगुरम, विमला चौहान कूदरी, दुर्गा अनंत, धनेश्वरी, कविता, माहेश्वरी डोंगरी, रमशीला मानिकपुरी, खोखसा, मानमती मानिकपुरी खैरा नैला, भगवती लाठिया ठठारी, सरोज श्रीवास, ललिता वैष्णव जर्वे सक्ती, देविता यादव, उर्मिला यादव परसापाली रेड़ा समेत अन्य 98 प्रतिभागियों को सहभागिता पत्र वितरण किया गया.

रायगढ़ जिले के कुड़केल गांव के गेन्दाबाबा विद्याधर पटेल और उनके सहयोगी जय पटेल, नारायण गबेल उद्यानिकी महाविद्यालय रायगढ़ के प्रोफेसर अखिलेस्वर साहू ने मिलकर गेंदा का विशाल फूल माला से मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.