Media24Media.com: #SpiritualLeader

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SpiritualLeader. Show all posts
Showing posts with label #SpiritualLeader. Show all posts

सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों से ओतप्रोत था। गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं पशुधन की सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्होंने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व और सेवा का भाव हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएँ संत श्री चाँडूराम साहिब जी के परिवारजनों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

https://x.com/vishnudsai/status/1978472262304199149?t=HJj_y9KrDlOYYSwzTfr71w&s=19

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.