Media24Media.com: #SpeechCompetition

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SpeechCompetition. Show all posts
Showing posts with label #SpeechCompetition. Show all posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत आरंग में विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता

No comments Document Thumbnail

300 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

आरंग- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार शासकीय पीएम श्री अरुंधती देवी विद्यालय में विकासखंड स्तरीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूरे विकासखंड से 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत’ और ‘मेरे भारत के बढ़ते चरण’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। नन्हे वक्ताओं ने आत्मविश्वास के साथ देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ भारत’, ‘सेना का शौर्य’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे विषयों को अपनी कल्पनाशीलता के रंगों से कागज पर जीवंत किया। बच्चों की रचनाओं में देश के विकास, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी सोच स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा ने सेवा संकल्प अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए नई पीढ़ी को तैयार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत की नींव आज के बच्चों के विचारों, सपनों और रचनात्मकता में दिखाई देती है। बच्चों की प्रतिभा और सेवा भावना का संगम देश के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता पैदा करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में सेवा, संवेदना और रचनात्मकता की भावना विकसित होने से वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को स

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.