Media24Media.com: #SocialWork

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SocialWork. Show all posts
Showing posts with label #SocialWork. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

No comments Document Thumbnail

पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन यादव ने जताया संतोष, कहा- मिला पूरा सहयोग

पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश

रायपुर- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली। 


 मुख्यमंत्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

पद्मश्री फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

पीपला फाउंडेशन ने आरंग थाना में लगाया वाटर कूलर

No comments Document Thumbnail

थाना प्रभारी ने जताया फाउंडेशन का आभार

आरंग- विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने रविवार को आरंग थाना परिसर में वाटर कूलर स्थापित किया। इस पहल की थाना प्रभारी हरीश साहू, एसआई चेतन दुबे सहित समस्त थाना स्टाफ ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि यह संस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल प्रबंधन एवं संरक्षण के क्षेत्र में विगत पाँच वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मूक पशुओं के लिए जलपात्र रखना, जनसहयोग से वाटर कूलर स्थापित करना, महानदी पुल एवं सरोवरों की सफाई, तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर नारा-लेखन और जागरूकता गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाता है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि संस्था द्वारा महासमुंद में एक तथा आरंग नगर में पाँच स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जा चुके हैं, जिससे नगर एवं क्षेत्रवासियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक पारसनाथ साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, गौ-सेवक राहुल जोशी, थाना प्रभारी हरीश साहू, एसआई चेतन दुबे सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

पीपला की जलदान मुहिम की नया रायपुर में हो रही है सराहना

No comments Document Thumbnail

जगह-जगह जलपात्र रखकर किया जा रहा है जलदान के लिए आग्रह

आरंग- विगत चार वर्षों से गर्मी में स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन गौ माता के लिए जगह-जगह जलपात्र रखकर लोगों से जलदान की अपील करते हैं।इसी कड़ी में इस वर्ष भी फाऊंडेशन के सदस्यों द्वारा आरंग, महासमुंद, तुमगांव, अभनपुर,नया रायपुर, रायपुर, मंदिरहसौद, धरसीवां, तिल्दा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलपात्र रखा जा रहा है। जिससे कि मूक पशुओं को गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़े।

फाऊंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया इस मुहिम के तहत् इस वर्ष भी शनिवार को नया रायपुर के सेक्टर 29 एवं 27 में 21 जलपात्र रखकर लोगों को जलदान का आग्रह किया गया। फाउंडेशन की इस पहल को नया रायपुर वासियों ने स्वागत करते हुए मुक्त कंठ से सराहा और गर्मी में सहर्ष जलपात्र में जल भरने का भरोसा दिलाया।नया रायपुर में इस मुहिम को आगे बढ़ाने में मंत्रालय के सहायक अनुभाग अधिकारी लोकेश्वर साहू अहम् भूमिका निभा रहे हैं। वहीं लोकेश्वर  साहू ने बताया कि इस धर्माथ कार्य के लिए सेक्टर वासियों द्वारा स्वेच्छा से सहयोग  प्रदान कर रहें है। मानवीय संवेदना का यह कार्य आगे चलकर एक वृहत रूप ले सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.