Media24Media.com: #Sirpur Festival

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Sirpur Festival. Show all posts
Showing posts with label #Sirpur Festival. Show all posts

मुख्यमंत्री साय को सिरपुर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में 1 से 3 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर को संजोए रखने और जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष भव्य एवं गरिमामय रूप से आयोजित किया जाता है। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


मुख्यमंत्री साय ने सिरपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धम्मशील गणवीर तथा धर्मेंद्र महोबिया उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.