Media24Media.com: #SikhHeritage

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SikhHeritage. Show all posts
Showing posts with label #SikhHeritage. Show all posts

प्रकाश उत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी को किया नमन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी साहस, करुणा और बलिदान के सजीव प्रतीक हैं और उनका जीवन व शिक्षाएँ सत्य, न्याय, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा,

“गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव पर हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। वे साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएँ हमें सत्य, न्याय, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए प्रेरित करती हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ाती रहेगी।”

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने उस दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं, जब उन्होंने इसी वर्ष तख्त  हरमंदिर जी, पटना साहिब में दर्शन किए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पावन जोड़े साहिब के भी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री के इस संदेश ने देशवासियों को गुरु साहिब के आदर्शों—सेवा, त्याग और मानवता—को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।


गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर रायपुर में नगर कीर्तन यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और पंच प्यारों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेगबहादुर जी ने धर्म और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। यह नगर कीर्तन असम के गुरुद्वारा धुबरी साहिब से प्रारंभ होकर लगभग 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर छत्तीसगढ़ पहुँचा है।

उन्होंने सिख धर्म के बलिदानी इतिहास का स्मरण करते हुए कहा कि साहिबजादों ने भी धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित वीर बाल दिवस को छत्तीसगढ़ सरकार ने पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में सिख समाज के अनुयायी, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुख और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.