Media24Media.com: #Shri Krishna

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Shri Krishna. Show all posts
Showing posts with label #Shri Krishna. Show all posts

क्‍यूं पड़ गया श्री कृष्‍ण के शरीर का रंग नीला ? इसके पीछे हैं दो कहानियां

No comments Document Thumbnail
यूँ तो श्री कृष्ण जी सांवले रंग के थे परन्तु क्या आपने कभी सोचा है के भगवन श्री कृष्ण जी का आखिर तस्वीरों में रंग नीला क्यों होता है। अगर भगवन श्री कृष्ण जी सांवले रंग के थे तो उनका रंग नीला क्यों होता है तस्वीरों में ? अगर आप नहीं जानते की आखिर क्या है इस के पीछे की कहानी तो पढ़े पूरी कहानी।

यह भी पढ़ें : –Health Tips : अल्कोहल मसाज के फायदें जानकर रह जायेंगे दंग, अपनाएं ये खास टिप्स

पौराणिक कथाओं के अनुसार - भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए जब उनके मामा कंस ने पूतना नामक राक्षसी को भेजा तो वो अपने स्तनों पर विष लगाकर बालक कृष्ण को मारने के लिए आई और उन्हें स्तनपान कराने लगी। श्री कृष्ण समझ गए कि पूतना उन्हें मारने के लिए आई है इसी वजह से उन्होंने पूतना को काट लिया और उसके स्तन पर लगा सारा विष कृष्ण के अंदर चला गया जिसकी वजह से उनका रंग नीला पड़ गया।

यह भी पढ़ें : –Mahasamund Politics : मंत्री जी ! यहां अफसरशाही हावी है आप कुछ कीजिए, गृहमंत्री ने यह किया

माना जाता है कि इसी वजह से कृष्ण की तस्वीरों में नीले रंग का प्रयोग किया जाता है। वहीं एक अन्य कथा के अनुसार बालक कृष्ण जब यमुना नदी के पास खेल रहे थे तब उनकी गेंद नदी में गिर गई। उस समय यमुना नदी में कालिया नामक एक सर्प अपनी पत्नियों सहित रहता था

और जब कृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए नदी के अंदर गए तब कालिया नाग ने कृष्ण को देखकर हमला कर दिया।इसके पश्चात कृष्ण और कालिया नाग के बीच युद्ध हुआ और जब कृष्ण ने कालिया नाग का वध किया तो उसके विष से श्रीकृष्ण का पूरा शरीर नीला हो गया। इस लिए भगवान श्री कृष्ण जी का रंग नीला है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.