Media24Media.com: #Shinde account hacked#डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Shinde account hacked#डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे. Show all posts
Showing posts with label #Shinde account hacked#डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे. Show all posts

भारत-पाक मैच से पहले हैक हुआ शिंदे का अकाउंट, लगे विदेशी झंडे

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आधिकारिक एक्स अकाउंट रविवार को कुछ देर के लिए हैकर्स के कब्जे में चला गया। इस दौरान हैकर्स ने अकाउंट से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


हैकर्स ने झंडों की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही अकाउंट से लाइव स्ट्रीमिंग भी की। घटना ऐसे समय हुई जब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला खेला जाना था।

तुरंत रिकवर किया गया अकाउंट

अधिकारियों ने बताया कि अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस को सूचित किया गया। उपमुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल की देखरेख करने वाली टीम ने तत्परता दिखाते हुए अकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.