Media24Media.com: #ScienceExhibition

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ScienceExhibition. Show all posts
Showing posts with label #ScienceExhibition. Show all posts

चरौदा में विज्ञान मॉडल एवं रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन

No comments Document Thumbnail

ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागृत होती है वैज्ञानिक सोच — डॉ. दिलीप साहू

आरंग- शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं रंगोली के माध्यम से विज्ञान विषयक चित्रकारी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर (जिला गरियाबंद) के सभापति डॉ. दिलीप साहू तथा पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं समाजसेवी पारसनाथ साहू विद्यालय पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

डॉ. दिलीप साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है और ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी, रंगोली के माध्यम से विज्ञान आधारित चित्रकारी, अनुशासन व्यवस्था एवं स्वच्छता के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

समाजसेवी पारसनाथ साहू एवं बागबाहरा कसेकेरा प्रकल्प से विज्ञान परिषद के अध्यक्ष विमल साहू ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन कर उनके उद्देश्यों की जानकारी ली तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया।

मॉडल प्रदर्शनी कार्यक्रम का मंच संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने किया। आयोजन एवं संयोजन में संस्था प्रमुख के.के. परमाल, शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकार, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू तथा शिक्षिका संगीता पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।


चरौदा में विज्ञान माडल प्रदर्शनी मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

आरंग- शासन के निर्देशानुसार मंगलवार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक विज्ञान संबंधी माडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें जल चक्र, जल शुद्धीकरण, पर्यावरण प्रदूषण, सौर पेनल से ऊर्जा उत्पन्न,मानव जीवन चक्र, पौधे के विभिन्न अंग, पवन चक्की,मानव मस्तिष्क, मानव नेत्र,मानव कंकाल इत्यादि माडल आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर शिक्षको ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा विज्ञान माडल प्रदर्शनी मेला से बच्चों में वैज्ञानिक सोच जागृत होती है। विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है।इस मौके पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकर, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर प्रसाद साहू, शिक्षिका संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.