Media24Media.com: #SchoolLife

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SchoolLife. Show all posts
Showing posts with label #SchoolLife. Show all posts

पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला तुमगांव में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन,महाकुंभ-2026 का जोरदार आयोजन

No comments Document Thumbnail

तुमगांव-पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला तुमगांव में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा मित्र मिलन कार्यक्रम के साथ ही अपने गुरुजनों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में शामिल होने सुदूरवर्ती  दंतेवाड़ा, छिंदवाड़ा, बेमेतरा, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर और अनान्य जगहों से लगभग 105 छात्र-छात्राएं अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर शामिल हुए और अपने इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते समय बिताए गए अपने अनमोल पलों को याद कर आनंदित हुए।  सबसे उत्साहवर्धक कार्यक्रम रहा, जिसमे पूर्व छात्र-छात्राओं के द्वारा पूर्व शिक्षकगण  हरीश पांडे पूर्व प्राचार्य,  आर डी पाल,  के एस दीवान,  हीराराम यादव, जी आर वर्मा, टी आर चंद्राकर,  सुरेन्द्र मानिकपुरी वर्तमान प्राचार्य, शोभा दीवान, बी पी साहू, क्लर्क शिव कुमार यादव, मोहनलाल यादव और स्वर्गीय शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को शॉल-श्रीफल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित समस्त शिक्षकगणों के द्वारा सरस्वती पूजा वंदन कर  किया गया। छात्र जीवन अनुसार ही पूर्व शालानायक रमाशंकर साहू एवं हर्ष शर्मा द्वारा राष्ट्रगान करवाया गया। तत्पश्चात उपस्थित समस्त पूर्व छात्र-छात्राओं का परिचय कार्यक्रम-स्नेह भोज संपन्न हुआ. पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम की स्मृति स्वरूप स्कूल में वॉटर कुलर की संपूर्ण फिटिंग के साथ स्थापना करवाया गया। तत्पश्चात पूर्व शिक्षकगणों के द्वारा इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपादित किया गया। सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक कैसे संपन्न हुआ, किसी को भी पता नहीं चला और संपूर्ण छात्र-छात्राएं, उपस्थित संपूर्ण शिक्षकगण पूर्व में बिताए अपने इस शिक्षण संस्था के यादगार लम्हों में खो गए।

पूर्व प्राचार्य  हरीश पाण्डेय और वर्तमान प्राचार्य  सुरेन्द्र मानिकपुरी ने अपना आशीर्वचन देते हुए समस्त छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। संस्था के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी गण अपने पूर्व छात्र-छात्राओं के वर्तमान सफलतापूर्वक जीवन यापन करने तथा महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने व सामाजिक कार्य करने की बात सुनकर अत्यंत प्रसन्न हुए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मानिक साहू और नगर निगम दुर्ग की ब्रांड एम्बेसडर नविता शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की  सफलता हेतु भारतलाल दीवान, कपिल साहू, ऋषि शर्मा, ललित साहू, ओमप्रकाश यादव, मनहरण टंडन, हर्ष शर्मा, ऐतराम साहू,प्रकाश गिरी गोस्वामी,सुरेंद्र रजक,अपूर्व पाण्डेय,नीलकंठ यादव,मनीराम पटेल, मनोज वैष्णव, उपेंद्र साहू, राजेश साहू और समस्त उपस्थित भूतपूर्व छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

अपने पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर पालक ने स्कूल में कराया न्योता भोज

No comments Document Thumbnail

आरंग-  विकास खंड -आरंग के संकुल केन्द्र -सेमरिया (समोदा) के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया (परसदा)में दिनांक 5 मार्च 2026 दिन -गुरुवार को पालक टिकेश्वर साहू और टिकेश्वरी साहू ने अपने पुत्र कुणाल साहू कक्षा पहली के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में न्योता भोज कराया गया।  यह किसी पालक के द्वारा स्कूल में कराया गया पहला न्योता भोज कार्यक्रम है। इससे पहले स्कूल के शिक्षक/शिक्षिका के द्वारा ही स्कूल में न्योता भोज कराया गया था।इस न्योता भोज से  कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी बच्चे बहुत उत्साहित नजर आये। टिकेश्वर एवं टिकेश्वरी साहू एवं उनके सपरिवार के द्वारा खीर,पुड़ी, केक, भजिया, टमाटर चटनी वितरित कर अपने बच्चे का जन्मदिन भारी उत्साह , उमंग एवं भव्यता के साथ मनाया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच कुमारी साहू, उपसरपंच अश्वनी साहू,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रुपेन्द्र सिन्हा, उपाध्यक्ष पूर्णिमा देवांगन,खुमेश साहू, सोमनाथ साहू, एसकुमार साहू,खुलेश साहू,गैंदलाल साहू, रोशनी सिन्हा,नीरा साहू,सेवती साहू,रामेश्वरी साहू एवं विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

No comments Document Thumbnail

शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड की अभिनव पहल

रायपुर- छात्रों के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना एक लाभकारी आदत है। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों और विविध विचारों से अवगत होने का अवसर मिलता है। यह आदत गुणवत्तापूर्ण भाषा और सुव्यवस्थित सामग्री के संपर्क में आने से उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमताओं को बढ़ाती है। शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिला के विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है। इस प्रयास से परीक्षा-केंद्रित शिक्षा को ज्ञान-केंद्रित शिक्षा में परिवर्तित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, समझने, तर्क करने और प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना है। सहायक शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों में पठन संस्कृति कमजोर होती जा रही है। ऐसे में समाचार पत्र वाचन शिक्षा सुधार का एक प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय की प्रार्थना सभा अब केवल अनुशासनात्मक गतिविधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जागरूकता की पाठशाला के रूप में विकसित होगी। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अखबार की प्रमुख सुर्खियां पढ़ेंगे और देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं से अवगत होंगे।

इसके अलावा सप्ताह में एक दिन विद्यार्थियों को किसी संपादकीय विषय पर मौलिक लेखन एवं समूह चर्चा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे बच्चों में विचार-विमर्श, संवाद कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता तथा नैतिक मूल्यों का विकास होगा। विद्यालय की इस नवाचारपूर्ण पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। यह प्रयास निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.