Media24Media.com: #SardarPatelIndustrialZone

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #SardarPatelIndustrialZone. Show all posts
Showing posts with label #SardarPatelIndustrialZone. Show all posts

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ योजना का करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

समारोह के दौरान अमित शाह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ (ODOC) योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की पहचान कर उन्हें गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ा जाएगा, ताकि स्थानीय स्वादों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके।

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ‘सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र कार्यक्रम’ का भी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (CM YUVA) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, वर्ष 2025–26 के लिए ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ भी प्रदान किए जाएंगे।

यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, उद्यमिता और औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.