Media24Media.com: #Reforms

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Reforms. Show all posts
Showing posts with label #Reforms. Show all posts

पशुपालन क्षेत्र सुधारों पर समीक्षा बैठक आयोजित, राज्यों को तेज़ी से अमल करने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying (DAHD) द्वारा 17 अप्रैल 2026 को कृषि भवन, नई दिल्ली में पशुपालन क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार ने की, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI), टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान (AI) और भारत पशुधन पोर्टल (NDLM) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने SASCI योजना के तहत प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए आवश्यक मानदंडों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी तथा राज्यों को अपने पशुधन विकास योजनाओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करने की सलाह दी।

अपने संबोधन में नरेश पाल गंगवार ने कहा कि अधिकांश राज्यों ने DAHD के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने राज्यों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने, समय पर बजट आवंटन सुनिश्चित करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SoPs) पर चर्चा की गई। साथ ही, NDLM–भारत पशुधन पोर्टल के तहत डेटा इंटीग्रेशन और रियल-टाइम रिकॉर्ड अपलोडिंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय पशुधन मिशन, पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम, पशुधन बीमा, चारा योजना, और रोग नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की गई। राज्यों को FMD मुक्त क्षेत्र बनाने, जिला स्तर पर डायग्नोस्टिक लैब मजबूत करने और महामारी की तैयारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें राज्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब दिए गए। सभी प्रतिभागियों ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.