Media24Media.com: #Rajya Sabha Elections

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Rajya Sabha Elections. Show all posts
Showing posts with label #Rajya Sabha Elections. Show all posts

Rajya Sabha Elections : छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित, नितिन नवीन भी जाएंगे उच्च सदन

No comments Document Thumbnail

 Rajya Sabha Elections : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों से कई नामों की घोषणा की गई है।


घोषित सूची के अनुसार बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मौका दिया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा का टिकट मिला है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को पार्टी ने मैदान में उतारा है।


छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं बिहार से नितिन नवीन के नाम की घोषणा भी राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें नामांकन और मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.