Media24Media.com: #Raipur-Rajim MEMU train

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Raipur-Rajim MEMU train. Show all posts
Showing posts with label #Raipur-Rajim MEMU train. Show all posts

रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन 18 सितंबर से शुरू, सीएम करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। 18 सितंबर से राजधानी रायपुर और राजिम के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन नई ब्रॉड गेज लाइन पर नवा रायपुर अटल नगर और अभनपुर होते हुए राजिम तक चलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजिम से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत करेंगे।


स्टॉपेज और समय-सारिणी

रेलवे ने रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन की समय-सारिणी और स्टॉपेज जारी कर दिए हैं। इस ट्रेन का ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में होगा। यात्रियों को अब तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

तैयारियां पूरी

शनिवार को रायपुर रेल मंडल के एडीआरएम बजरंग अग्रवाल और सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने राजिम स्टेशन का निरीक्षण किया। पार्किंग, आगंतुकों की एंट्री, मंच और मुख्य अतिथियों के बैठने की तैयारियां देखी गईं। 18 सितंबर को सुबह 11 बजे समारोहपूर्वक ट्रेन सेवा का शुभारंभ होगा। इस मौके पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।

यात्रियों और व्यापार को लाभ

राजिम को अब सीधे ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे रायपुर सहित अन्य बड़े शहरों तक रेल कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। इस सेवा से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि कृषि, व्यापार, पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेमू ट्रेन सेवा से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.