Media24Media.com: #RSS100Years

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #RSS100Years. Show all posts
Showing posts with label #RSS100Years. Show all posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शताब्दी समारोह : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विशेष रूप से निर्मित स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे, जो राष्ट्र के प्रति संघ के योगदान को दर्शाएगा। इसके बाद वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

1925 में नागपुर, महाराष्ट्र में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक स्वयंसेवी संगठन के रूप में प्रारंभ हुआ था, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था।

आरएसएस एक विशिष्ट जनपोषित आंदोलन है, जिसका उदय विदेशी शासन की लंबी अवधि की प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया है। इसकी सतत वृद्धि भारत की राष्ट्रीय महिमा के उस दृष्टिकोण से जुड़ी है, जो धर्म पर आधारित है और जनमानस को गहराई से स्पर्श करता है।

संघ का मूल लक्ष्य देशभक्ति और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर केंद्रित है। यह मातृभूमि के प्रति भक्ति, अनुशासन, आत्मसंयम, साहस और वीरता का संस्कार देता है। संघ का परम उद्देश्य भारत की "सर्वांगीण उन्नति" है, जिसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक स्वयं को समर्पित करता है।

पिछली शताब्दी में आरएसएस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और आपदा राहत के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। बाढ़, भूकंप और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय स्वयंसेवकों ने राहत और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। इसके अतिरिक्त, संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों को सशक्त करने का कार्य किया है।

ये शताब्दी समारोह न केवल संघ की ऐतिहासिक उपलब्धियों का सम्मान हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक यात्रा में इसके निरंतर योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को भी उजागर करते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.