Media24Media.com: #RBI Gold Reserve

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #RBI Gold Reserve. Show all posts
Showing posts with label #RBI Gold Reserve. Show all posts

क्या RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना? वायरल दावे पर PIB ने बताई सच्चाई

No comments Document Thumbnail

 RBI Gold Reserve : सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचने का दावा तेजी से वायरल हो रहा है। इस दावे को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की फैक्ट-चेक इकाई प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया है।


वायरल पोस्ट में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि RBI ने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए अपने स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का एक हिस्सा बेच दिया है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि केंद्रीय बैंक ने लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का सोना बेचा है।


PIB ने किया दावे का खंडन

PIB की फैक्ट चेक टीम ने मामले की जांच के बाद स्पष्ट किया कि RBI द्वारा 12 अरब डॉलर का सोना बेचने संबंधी दावा पूरी तरह गलत है। PIB ने कहा कि केंद्रीय बैंक के आधिकारिक आंकड़े इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी भ्रामक है।

RBI के आंकड़े क्या कहते हैं?

RBI के अनुसार, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

  • सितंबर 2025 के अंत में सोने की हिस्सेदारी 13.92 प्रतिशत थी।
  • 31 मार्च 2026 तक यह बढ़कर 16.70 प्रतिशत हो गई।
  • 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85 प्रतिशत पहुंच गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि RBI ने बड़े पैमाने पर सोना बेचा होता, तो विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ने के बजाय घटती दिखाई देती।

मासिक बुलेटिन में उपलब्ध होती है जानकारी

RBI अपने मासिक बुलेटिन में स्वर्ण भंडार और उसके भौतिक स्टॉक से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक करता है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, उपलब्ध आंकड़ों में ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे यह साबित हो कि हाल के दिनों में स्वर्ण भंडार में बड़ी कमी आई है।


PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल Media पर वायरल हो रही अपुष्ट जानकारियों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.