Media24Media.com: #QRcodeFraud

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #QRcodeFraud. Show all posts
Showing posts with label #QRcodeFraud. Show all posts

छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, संपर्कों से मांगे ₹32 हजार; QR कोड भेजकर ठगी की कोशिश

No comments Document Thumbnail

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। उनके नाम और नंबर का इस्तेमाल कर संपर्कों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में UPI ब्लॉक होने का बहाना बनाकर तत्काल 32 हजार रुपये की मांग की जा रही है। साथ ही, ऑनलाइन भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है।


मामले की जानकारी सामने आने के बाद मंत्री के परिचितों और संपर्कों में चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि इस तरीके से लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

UPI ब्लॉक होने का बहाना, फिर भेजा QR कोड

जानकारी के मुताबिक, हैक किए गए WhatsApp अकाउंट से लोगों को संदेश भेजकर मदद के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। संदेश में लिखा है, “एक छोटी सी हेल्प चाहिए, मेरा UPI ब्लॉक हो गया है, अर्जेन्ट है, 32,000 रुपए चाहिए।”

संदेश के साथ भुगतान के लिए QR कोड भी भेजा जा रहा है। परिचित व्यक्ति के नाम और नंबर से संदेश आने के कारण लोग धोखे में आ सकते हैं। ऐसे में बिना पुष्टि किए रकम भेजना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।

बाइक रैली के दौरान सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि घटना के समय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर में आयोजित रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत बाइक रैली में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनके WhatsApp अकाउंट से संपर्कों को पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जाने लगे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद अकाउंट के जरिए किए जा रहे संदिग्ध संदेशों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच और संदेश भेजने के तरीके से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Instagram स्टोरी के जरिए मंत्री ने किया अलर्ट

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर स्टोरी साझा कर WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नंबर से पैसे मांगने वाला कोई संदेश आने पर रकम ट्रांसफर न करें।

उन्होंने संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी है। पुलिस की ओर से भी लोगों को ऐसे संदेशों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से दूसरे माध्यम से पुष्टि करने की जरूरत है।

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए क्या करें?

  • पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर संबंधित व्यक्ति को फोन करके पुष्टि करें।

  • केवल नाम और नंबर देखकर किसी के खाते में रकम न भेजें।

  • अनजान या संदिग्ध QR कोड स्कैन कर भुगतान न करें।

  • WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया पर मिले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

  • यदि ठगी हो जाए, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि WhatsApp अकाउंट तक किस तरह पहुंच बनाई गई और इस घटना में कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.