Media24Media.com: #Pulwama attack

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Pulwama attack. Show all posts
Showing posts with label #Pulwama attack. Show all posts

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा ढेर, PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

No comments Document Thumbnail

 पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


भारत सरकार ने साल 2022 में हमजा बुरहान को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था और 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में शामिल माना जाता था।

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। हाल के वर्षों में पाकिस्तान और PoK में कई आतंकियों पर अज्ञात हमले और गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा फर्जी पहचान के साथ PoK में एक स्कूल टीचर बनकर रह रहा था। वहीं से वह आतंकी ट्रेनिंग कैंप और घुसपैठ नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा का रहने वाला था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.