Media24Media.com: #ProgressForAll

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #ProgressForAll. Show all posts
Showing posts with label #ProgressForAll. Show all posts

पूर्वी नागालैंड के विकास को मिलेगी नई गति: पीएम मोदी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वी नागालैंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पूर्वी नागालैंड के विकास पथ को मजबूती देगा और क्षेत्र के लोगों के लिए अवसरों व समृद्धि के नए द्वार खोलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि यह वास्तव में एक ऐतिहासिक समझौता है, जो विशेष रूप से पूर्वी नागालैंड के विकास को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा और क्षेत्र में शांति, प्रगति तथा समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कदम पूर्वोत्तर भारत के प्रति केंद्र सरकार की शांति, प्रगति और समावेशी विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सरकार का मानना है कि इस समझौते से पूर्वी नागालैंड में आधारभूत ढांचे, आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक विकास को बल मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।



प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री टंक राम वर्मा

No comments Document Thumbnail

71.12 लाख रुपये के तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण और 1.21 करोड़ रुपये के हायर सेकंडरी स्कूल भवन का हुआ शिलान्यास

रायपुर- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुण्ड्रा में विकास का नया अध्याय लिखा। इस अवसर पीकर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकाश हो रहा है इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों में सरकार की योजनाओं से उत्साह और संतोष का माहौल है। मंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की प्रशासनिक क्षमता, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करेंगे। मंत्री वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से खजरीढाप में लौटी रोशनी

No comments Document Thumbnail

रायपुर- जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खजरीढाप स्थित गांधी चौक मोहल्ला में बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की जिसके फलस्वरूप विद्युत विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी।

समस्या के त्वरित निदान पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि जनसामान्य की समस्याओं की सुनवाई और निदान के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है। यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के मामले में कैंप कार्यालय द्वारा तत्परता से की जा रही कार्रवाई से जनमानस का विश्वास बढ़ा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.