Media24Media.com: #Petrol-Diesel Price Hike

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Petrol-Diesel Price Hike. Show all posts
Showing posts with label #Petrol-Diesel Price Hike. Show all posts

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में चौथा झटका! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

No comments Document Thumbnail

Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार, 25 मई 2026 को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है।


पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये, 19 मई को लगभग 90 पैसे और 23 मई को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अब 25 मई को फिर बड़ा इजाफा हुआ है। कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

दिल्ली में नई कीमतें

कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में डीजल का दाम 92.49 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं पेट्रोल 99.51 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

सामान्य पेट्रोल-डीजल के साथ प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। XP95 पेट्रोल 106.63 रुपये से बढ़कर 109.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

मुंबई में भी बढ़े दाम

मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो एक दिन पहले 108.45 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

  • नोएडा : डीजल 95.56 रुपये, पेट्रोल 102.12 रुपये, XP95 110.68 रुपये, XG 101.17 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल : डीजल 99.64 रुपये, पेट्रोल 114.57 रुपये, XP95 123.88 रुपये, XG 104.90 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ : डीजल 89.47 रुपये, पेट्रोल 101.51 रुपये, XG 94.65 रुपये प्रति लीटर
  • गांधीनगर : डीजल 98.13 रुपये, पेट्रोल 102.01 रुपये, XP95 110.57 रुपये, XG 103.37 रुपये प्रति लीटर
  • गुवाहाटी : डीजल 97.23 रुपये, पेट्रोल 105.73 रुपये, XP95 114.68 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर : डीजल 97.78 रुपये, पेट्रोल 112.69 रुपये, XP95 121.97 रुपये, XG 103.23 रुपये प्रति लीटर
  • पटना : डीजल 99.36 रुपये, पेट्रोल 113.37 रुपये, XP95 122.25 रुपये प्रति लीटर

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

 
 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.