Media24Media.com: #PaddyTheft

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #PaddyTheft. Show all posts
Showing posts with label #PaddyTheft. Show all posts

धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी

No comments Document Thumbnail

पिथौरा तहसील में 50 क्विंटल धान एवं एक वाहन जप्त

जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु संयुक्त टीम एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज पिथौरा तहसील में एसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा  बड़ी कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अरुण अग्रवाल, निवासी मुढ़ीपार से धान 75 पैकेट ,मात्रा लगभग 30 क्विंटल अवैध परिवहन करते पाया गया। इसी तरह  भोजराम पटेल,निवासी मुढ़ीपार द्वारा धान 50 पैकेट,मात्रा लगभग 20 क्विंटल का अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जप्त किया गया। इसके साथ ही वाहन मेटडोर को भी जप्त कर थाना पिथौरा में सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन ने  कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.