Media24Media.com: #Paddy procurement

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Paddy procurement. Show all posts
Showing posts with label #Paddy procurement. Show all posts

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत, सूरजपुर से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन आज 15 नवंबर से शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस वर्ष धान खरीदी की शुरुआत सूरजपुर जिले से की जा रही है, जहाँ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल द्वारा इसका औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।


सरकारी अधिकारियों के अनुसार, किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं और उपार्जन केंद्रों पर सुरक्षा, तौल मशीनों, बोरे, भुगतान प्रक्रिया सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण पूरा किया जा चुका है।

सरकार का दावा है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया को और सहज और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी सुविधाओं को भी और मजबूत किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.