Media24Media.com: #POCSO Act

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #POCSO Act. Show all posts
Showing posts with label #POCSO Act. Show all posts

दरिंदगी की हद पार: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, बोरे में बंद कर फेंका, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


चॉकलेट का लालच देकर ले गया

जानकारी के अनुसार, बच्ची दोपहर करीब 12 बजे घर के पास स्थित दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की।

बोरे में बंद कर फेंका

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची का मुंह कपड़े से बांध दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद उसे बोरे में डालकर घर के पीछे खंडहर के पास स्थित कुएं के किनारे फेंक दिया।

हिलते बोरे ने बचाई जान

दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक बोरे पर पड़ी, जो हल्का हिल रहा था। शक होने पर जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर बच्ची को देख दंग रह गए। बच्ची की हालत गंभीर थी और वह सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

गांव में आक्रोश, थाने का घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग उतई थाने पहुंच गए और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

POCSO Act के तहत कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

पुलिस का कहना है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा ताकि पीड़िता (Rape of a Girl Child) को जल्द न्याय मिल सके और आरोपी को कड़ी सजा दी जा सके।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.