Media24Media.com: #PM Narendra Modi Birthday

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #PM Narendra Modi Birthday. Show all posts
Showing posts with label #PM Narendra Modi Birthday. Show all posts

PM Narendra Modi Birthday - पीएम नरेंद्र मोदी का लाइफस्टाइल: 4 घंटे की नींद, योग-ध्यान और सादा भोजन से रहते हैं फिट

No comments Document Thumbnail

 PM Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। देश की जिम्मेदारियों के बीच उनका शेड्यूल बेहद व्यस्त रहता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित बनाए रखते हैं। फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट की भी शुरुआत की थी। अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि पीएम मोदी किस तरह हेल्दी और एनर्जेटिक रहते हैं।


सुबह 4 बजे उठते हैं, लेते हैं केवल 4 घंटे की नींद

पीएम मोदी का रूटीन बेहद अनुशासित है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह रोजाना सुबह 4 बजे उठते हैं। चाहे देर रात तक बैठकें या कार्यक्रम क्यों न हों, उनकी नींद आमतौर पर साढ़े तीन से चार घंटे की ही होती है। सुबह उठने के बाद वह सैर करते हैं, योगासन और सूर्य नमस्कार करते हैं। साथ ही मेडिटेशन भी उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है, जो उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखता है।

सादा और पोषणयुक्त खाना

मोदी जी खाने के शौकीन नहीं हैं, लेकिन जो भी खाते हैं वह बेहद साधारण और हेल्दी होता है। सुबह की शुरुआत वह अदरक वाली चाय से करते हैं। नाश्ते में उबली या रोस्ट की हुई चीजें पसंद करते हैं। तेल का उपयोग बहुत कम करते हैं। उन्हें खिचड़ी, उपमा, कढ़ी जैसी साधारण डिशेज पसंद हैं। गुजराती व्यंजनों में थेपला और ढोकला भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह मोरिंगा (सहजन) का पराठा भी खाते हैं।

50 साल से रखते हैं नवरात्रि व्रत

मोदी जी पिछले 5 दशकों से नवरात्रि का व्रत करते आ रहे हैं। व्रत के दौरान वह दिनभर में सिर्फ एक बार फल खाते हैं। खास बात यह है कि पूरे 9 दिन वह एक ही फल खाते हैं। यानी अगर पहले दिन पपीता लिया है तो नौ दिन तक सिर्फ पपीता ही खाएंगे। उनके अनुसार, यह केवल आस्था नहीं बल्कि अनुशासन का हिस्सा है।

शाम 6 बजे के बाद नहीं करते भोजन

पीएम मोदी का खानपान नियमबद्ध है। वह जल्दी डिनर करते हैं और शाम 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाते। आयुर्वेद के अनुसार, सूर्यास्त के बाद भोजन से बचना पाचन के लिए लाभकारी है। इसी दिनचर्या की वजह से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम स्वस्थ रहता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.