Media24Media.com: #New Year 2026 begins

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #New Year 2026 begins. Show all posts
Showing posts with label #New Year 2026 begins. Show all posts

नव वर्ष 2026 का आगाज़: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 नए साल 2026 के आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर संदेश साझा करते हुए कहा,
“सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। समाज में शांति एवं खुशहाली की कामना करता हूं।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में वर्ष 2026 को सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा,
“हमें अपने देश, समाज की समृद्धि और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उम्मीद है कि 2026 सभी के जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आएगा और हम विकसित भारत के निर्माण में खुद को समर्पित करेंगे।”

रक्षा मंत्री ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत अपने सभ्यतागत मूल्यों, नवाचार, आत्मनिर्भरता और एकता के बल पर सुरक्षा और वैश्विक स्थिति को और मजबूत करेगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए साल को शांति, प्रगति और कल्याण का वाहक बताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संदेश में कहा,
“यह नया साल हर घर-आंगन को धन, अनाज, खुशी और समृद्धि से भर दे।”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.