Media24Media.com: #Naxalites killed two youths

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Naxalites killed two youths. Show all posts
Showing posts with label #Naxalites killed two youths. Show all posts

CG NEWS : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो युवकों की हत्या की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । बस्तर संभाग में नक्सल हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।


मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है। दोनों ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुका है और घटना की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

बस्तर अंचल में हाल के महीनों में नक्सलियों द्वारा लगातार निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया जा रहा है। 2 जनवरी से अब तक नक्सली हिंसा में 25 ग्रामीणों की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने कहा है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अभियान तेज किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.