Media24Media.com: #Naxalites killed

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Naxalites killed. Show all posts
Showing posts with label #Naxalites killed. Show all posts

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।


गश्त के दौरान नक्सलियों से सामना

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि डीआरजी की एक टीम भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में नियमित गश्त पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हो गए। अभियान अभी भी जारी है और पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है। एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है।

बीजापुर में हाल ही में मारे गए थे 6 नक्सली

कुछ दिन पहले ही बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी, जहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे। इस संयुक्त कार्रवाई में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की टीम शामिल थी। वहां से भी हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया था।

इस साल अब तक 262 नक्सली मारे गए

नक्सल विरोधी अभियान लगातार सफलता दर्ज कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों के दौरान 262 नक्सली मारे जा चुके हैं।

  • इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग (जिसमें सुकमा भी शामिल है) में ढेर किए गए।
  • 27 नक्सली गरियाबंद में
  • और 2 नक्सली मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मारे गए हैं।

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को यह एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.