Media24Media.com: #Naxal front

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Naxal front. Show all posts
Showing posts with label #Naxal front. Show all posts

नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 5 महिला माओवादियों सहित 12 ने हथियार डाले

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले में 5 महिलाओं सहित कुल 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।


18 लाख का इनामी गिरोह किया गया सरेंडर

सरेंडर करने वाले इन माओवादियों पर कुल ₹18 लाख का इनाम घोषित था। अधिकारियों का कहना है कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नए कैंपों की स्थापना और सुरक्षा बलों की लगातार दबिश ने संगठन को कमजोर कर दिया है। यही कारण है कि माओवादी आत्मसमर्पण के लिए मजबूर हो रहे हैं।

पुलिस-बलों की मौजूदगी में हुआ आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ BSF और ITBP के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बढ़त और माओवादी संगठन की कमजोरी का स्पष्ट संकेत है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.