Media24Media.com: #Naxal Surrender

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Naxal Surrender. Show all posts
Showing posts with label #Naxal Surrender. Show all posts

डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर: 3 माओवादियों ने डाला हथियार, पुलिस को मिली अहम सफलता

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की डेडलाइन में अब महज तीन दिन शेष हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों को अहम सफलता मिली है। परतापुर थाना में तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि कांकेर एसपी द्वारा की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन का मानना है कि लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले नक्सली संगठन के शीर्ष कमांडर पापाराव ने भी अपने 12 से अधिक साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया था। पापाराव को संगठन का बड़ा लीडर माना जाता था और वह कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है। उसके सरेंडर के बाद राज्य में बड़े नक्सली नेतृत्व के लगभग खत्म होने की बात कही जा रही है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.