Media24Media.com: #NandiniNagar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #NandiniNagar. Show all posts
Showing posts with label #NandiniNagar. Show all posts

कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी पूर्व सहकर्मी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को कांवड़ यात्रा पर जा रही एक महिला पर बाइक सवार युवक ने एसिड फेंक दिया। इस हमले में महिला का चेहरा और गला गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उनके साथ मौजूद दो बच्चे भी आंशिक रूप से चपेट में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करंजी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने जा रही थी, तभी संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आया और अचानक एसिड फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला का चेहरा व गला झुलसने के कारण उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, वहीं दोनों बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि हुलिए से मेल खाता संदिग्ध युवक करंजी क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते हैं तथा पूर्व में एक पेंट फैक्ट्री में साथ काम कर चुके हैं। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.