Media24Media.com: #NHM employees strike

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #NHM employees strike. Show all posts
Showing posts with label #NHM employees strike. Show all posts

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म, मंत्री ने किया ड्यूटी पर लौटने का आव्हान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्ति की ओर है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक महीने से अधिक समय से जारी हड़ताल को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गई है और कर्मचारियों से लगातार बातचीत हो रही है।


मंत्री जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 मांगों को लिखित रूप से मान लिया गया है, जबकि 3 मांगों पर चर्चा जारी है। इनमें 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा की मांग को पूरा कर दिया गया है। वहीं ग्रेड पे निर्धारण पर मंत्री ने कहा— “इसे लागू करने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे कुछ अधिकारियों का वेतन घट सकता है। रिपोर्ट आने के बाद यदि यह राज्यहित में उचित पाया गया तो लागू किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि हड़ताल समाप्त करने की मंजूरी मिल चुकी है और एनएचएम कर्मचारियों से अपील की कि वे आज शाम तक अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आएं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.