Media24Media.com: #NHLML

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #NHLML. Show all posts
Showing posts with label #NHLML. Show all posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की, लॉजिस्टिक्स और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर दिया जोर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नई दिल्ली में नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) की समीक्षा बैठक की। बैठक में देशभर में विकसित किए जा रहे मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLPs), रोपवे, इंटरमोडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं (Way Side Amenities) की परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

बैठक के दौरान गडकरी ने कहा कि ये परियोजनाएं भारत में भविष्य के अनुरूप, आधुनिक और एकीकृत परिवहन तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इन पहलों से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी, नए आर्थिक अवसर सृजित होंगे, क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और देश की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख चुनौतियों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को सभी बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने से लॉजिस्टिक्स प्रणाली अधिक दक्ष बनेगी, परिवहन लागत में कमी आएगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.