Media24Media.com: #Monsoon Forecast 2026

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Monsoon Forecast 2026. Show all posts
Showing posts with label #Monsoon Forecast 2026. Show all posts

IMD का बड़ा अलर्ट : 2026 में कमजोर रहेगा मॉनसून, कई राज्यों में सूखे का खतरा

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वर्ष 2026 के मॉनसून को लेकर दूसरा चरण पूर्वानुमान जारी करते हुए देशभर के लिए चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। IMD ने अनुमान जताया है कि इस साल देश में जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश लंबी अवधि के औसत (LPA) की केवल 90 प्रतिशत रह सकती है, जिसे “Below Normal” श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले जारी पहले चरण के पूर्वानुमान में यह आंकड़ा 92 प्रतिशत बताया गया था।


मौसम विभाग के अनुसार जून माह में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है, जिसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ सकता है। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।


अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें

IMD ने बताया कि प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति तेजी से विकसित हो रही है। आमतौर पर अल-नीनो के प्रभाव से भारत में मॉनसून कमजोर पड़ जाता है और बारिश में कमी देखने को मिलती है। हालांकि भारतीय महासागर में इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) फिलहाल न्यूट्रल स्थिति में बना हुआ है।

कई राज्यों में बढ़ सकती है लू

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में इस साल सामान्य से ज्यादा हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है। वहीं राजस्थान और झारखंड में लू के दिनों में कुछ कमी रह सकती है।

खेती और जल संकट पर असर

कम बारिश का सबसे ज्यादा असर धान, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों पर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा जल संकट, बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। IMD ने राज्यों को जल संरक्षण, सूखा प्रबंधन और फसल बीमा जैसी तैयारियां पहले से करने की सलाह दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.