Media24Media.com: #MohanNagarPolice

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #MohanNagarPolice. Show all posts
Showing posts with label #MohanNagarPolice. Show all posts

नशे से रोका तो दोस्त बना कातिल! 19 साल के शिवा की चाकू मारकर हत्या

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला बॉम्बे आवास में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शिवा सोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नशा करने से रोकने की बात को लेकर शिवा और उसके दोस्त लक्ष्य कुमार के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान शिवा पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल शिवा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उरला बॉम्बे आवास में शिवा सोनी और आरोपी लक्ष्य कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान शिवा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग शहर के एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी, मोहन नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।

नशा करने से रोकता था शिवा, विवाद की यही वजह होने की आशंका

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि शिवा अपने दोस्त लक्ष्य कुमार को नशा करने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी लक्ष्य कुमार की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग शहर के एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने और उसकी मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले में आरोपी लक्ष्य कुमार के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.