Media24Media.com: #Missing Bhilai teacher

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Missing Bhilai teacher. Show all posts
Showing posts with label #Missing Bhilai teacher. Show all posts

भिलाई में लापता शिक्षिका सुरक्षित मिली, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

No comments Document Thumbnail

 भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र से आज सुबह गायब हुई महिला शिक्षिका राधा साहू (43) को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते से लापता हो गई। जब काफी समय बीतने पर भी वह स्कूल नहीं पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान महिला के पति के मोबाइल पर फिरौती मांगने की कॉल और एक संदिग्ध फोटो भेजी गई, जिससे मामला गंभीर हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ASP, CSP और SDOP की अगुवाई में पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और ग्राउंड इनपुट के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

CSP अभिषेक झा ने बताया—
“महिला सुरक्षित है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हर एंगल से जांच की जा रही है।”

पुलिस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि यह मामला वास्तविक अपहरण का है या किसी अन्य विवाद का हिस्सा। जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.