Media24Media.com: #MinisterYadav

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #MinisterYadav. Show all posts
Showing posts with label #MinisterYadav. Show all posts

छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका – मंत्री यादव

No comments Document Thumbnail

रायपुर-अखिल भारतीय उड़िसा समाज द्वारा आयोजित नुआखाई महोत्सव का गरिमामय आयोजन भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

मंत्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उड़िसा विद्यावान भूमि है और छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा ही समाज की प्रगति और उज्जवल भविष्य की कुंजी है। शिक्षा किसी भी समाज की असली शक्ति है। मंत्री ने कहा कि चाहे उड़िसा की सरकार हो या केंद्र और राज्य सरकार, सभी की प्राथमिकता है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर परिवार के पास पक्का मकान हो और इसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उपस्थित जनता से उन्होंने इन योजनाओं में भागीदारी करने का अनुरोध किया।

महोत्सव के अवसर पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। कार्यक्रम में विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.