Media24Media.com: #Minimum Temperature

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Minimum Temperature. Show all posts
Showing posts with label #Minimum Temperature. Show all posts

कश्मीर में तापमान माइनस 5 डिग्री तक पहुंचा, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

No comments Document Thumbnail

 जम्मू। बारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड तेज हो गई है। कश्मीर घाटी में कई इलाकों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पंजाब में भी कई स्थानों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। तटीय जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।


श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां पारा शून्य से 3.2 डिग्री नीचे पहुंच गया।
कश्मीर में शोपियां सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

  • पुलवामा: माइनस 5 डिग्री
  • अनंतनाग: माइनस 4 डिग्री
  • गुलमर्ग: माइनस 1.9 डिग्री
  • ज़ोजिला पास: पारा लुढ़कर माइनस 16 डिग्री तक

पंजाब–हरियाणा: फरीदकोट सबसे सर्द

कड़ाके की ठंड पंजाब–हरियाणा में भी महसूस की जाने लगी है।

  • फरीदकोट: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री (प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान)
  • नारनौल (हरियाणा): 7.8 डिग्री
  • चंडीगढ़ और बठिंडा: 6.4 डिग्री

पश्चिम बंगाल: दो डिग्री और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बंगाल के ज्यादातर जिलों में तापमान में दो डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। उसके बाद मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अगले सात दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

  • दार्जिलिंग: न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री (प्रदेश में सबसे ठंडा)

दक्षिण भारत में बारिश से जनजीवन प्रभावित

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के अवसाद में बदलने से पुडुचेरी और कराइकल में सोमवार को भारी बारिश हुई।

  • स्कूल–कॉलेज बंद
  • तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
  • कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका
  • केरल के सात जिलों में यलो अलर्ट और तेज बारिश
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.