Media24Media.com: #MedicalScience

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #MedicalScience. Show all posts
Showing posts with label #MedicalScience. Show all posts

बैंकॉक के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. योगेश साठे ने प्रस्तुत किया दुर्लभ डबल वीएसडी केस

No comments Document Thumbnail

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की चिकित्सा उपलब्धि को मिला अंतर्राष्ट्रीय मंच

आरंग- 2 अक्टूबर को नया रायपुर में स्थित श्री सत्यसाईं संजीवनी अस्पताल, रायपुर के इंटरवेंशनल पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश सी. साठे ने बैंकॉक में आयोजित कैथलैब कैफे, सीएसआई-एशिया पैसिफिक 2026 में अत्यंत दुर्लभ डबल वीएसडी केस प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

डॉ. साठे ने “एक बच्चे में दो वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट का एक साथ कैथेटर द्वारा डिवाइस से बंद करना” विषय पर 12 मिनट की प्रस्तुति दी। इसके बाद जापान के डॉ. हिदेशी तोमिता और न्यूजीलैंड की डॉ. जेम्मा पेनफोर्ड के संचालन में 10 मिनट चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने इस केस की सराहना की।

केस की खासियत यह रही कि एक छोटी बच्ची के हृदय में मौजूद दो वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) को एक ही कैथेटर आधारित प्रक्रिया में, दोनों डिवाइस एक साथ रिलीज कर बंद किया गया। यह प्रक्रिया विश्व स्तर पर अत्यंत दुर्लभ मानी जाती है।

इस तकनीक से बच्ची को ओपन-हार्ट सर्जरी से बचाया गया, जटिलताएं कम हुईं, कॉस्मेटिक परिणाम बेहतर मिला और उसे मात्र 36 घंटे में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

सीएसआई-एशिया पैसिफिक 2026 जन्मजात व संरचनात्मक हृदय रोगों में कैथेटर आधारित आधुनिक उपचार पर केंद्रित विश्व का प्रमुख शैक्षणिक मंच है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस केस की प्रस्तुति अस्पताल और छत्तीसगढ़ में बच्चों के जटिल हृदय रोग उपचार को मिली वैश्विक मान्यता मानी जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.