Media24Media.com: #Maoists surrendered

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Maoists surrendered. Show all posts
Showing posts with label #Maoists surrendered. Show all posts

17 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने दिए प्रोत्साहन के चेक

No comments Document Thumbnail

 नारायणपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता के बीच नारायणपुर जिले की लंका और डूंगा पंचायत में 17 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार के सदस्य, पंचायत मिलिसिया डिप्टी कमांडर और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित अन्य छोटे ओहदे वाले माओवादी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, ये माओवादी हथियार और सामग्रियों का परिवहन, आईईडी लगाने और फोर्स मूवमेंट की सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते थे। इन्हें नक्सलियों के लिए “स्लीपर सेल” का दर्जा भी दिया जा सकता था।

प्रोत्साहन और सुविधाएँ:

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक (IPS) रोबिनसन गुड़िया ने सभी आत्मसमर्पित माओवादी को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत इन्हें सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

IPS रोबिनसन गुड़िया ने कहा, “अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मूल निवासियों को माओवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सभी माओवादी संगठनों से अपील है कि वे हथियार और हिंसात्मक गतिविधियों का पूरी तरह त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।”

पुलिस महानिरीक्षक IPS सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में माओवादी नेतृत्व को सुरक्षा बलों द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई है और अब उनके पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.