Media24Media.com: #Major road accident in Kanker

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Major road accident in Kanker. Show all posts
Showing posts with label #Major road accident in Kanker. Show all posts

कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, 14 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सुकमा से रायपुर जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे 14 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे-30 पर जंगलवार कॉलेज के पास हुआ।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंधेरे के कारण बस चालक खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और बस सीधे जाकर उससे टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, संजीवनी 108 एंबुलेंस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें बस चालक अमित सिंह निर्मलकर और उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

रेडियम पट्टी ढकी होने से नहीं दिखा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिंद्रा ट्रैवल्स की बस (CG 04 PD 9799) सुकमा से रायपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में एक पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) सड़क किनारे खड़ा था। ट्रक के पीछे तिरपाल बंधी होने से रेडियम पट्टी ढक गई थी, जिससे अंधेरे में वाहन दिखाई नहीं दिया। अचानक सामने ट्रक दिखने पर चालक बस की गति नियंत्रित नहीं कर सका और टक्कर हो गई।

जाम खुलवाया, यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया

हादसे की सूचना पर यातायात प्रभारी दीपक साव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्होंने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया।
इसके बाद यात्रियों को महिंद्रा ट्रैवल्स की दूसरी बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.