Media24Media.com: #Mahasamund 6 killed

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Mahasamund 6 killed. Show all posts
Showing posts with label #Mahasamund 6 killed. Show all posts

Mahasamund आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत, 6 घायल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द।  जिले के सराईपाली क्षेत्र में खेत में काम कर रहे 11 मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 5 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ 5 महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में 15 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई।  


सिंघोंड़ा थाना अंतर्गत ग्राम घाटकछार के  खेत में आज काम करने गईं महिलाओं पर गाज गिरने से 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली केंद्र लाया गया । जहॉं इलाज जारी है, एक साथ गांव में 5 लोगों की मौत से गांव शोक से डुब गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी घायलों से वीडियो कॉलिंग से जुड़कर हालचाल जाना और बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने आश्वस्त किए। स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद व प्रशासनिक अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मृतक के परिजनों को 4-4 लाख  रुपये देने निर्देशित किए व घायल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।


     मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12:30 बजे ग्राम घाटकछार में बहुत ही हृदय विदारक दुर्घटना घट गई। आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाएं की मौत हो गई है जबकि 6 महिलाएं घायल हो गई  है। सभी महिलाएं गांव के मिलन पिता वासुदेव साल्वा के खेत में रोपा लगाने गई थीं। दोपहर बारिश हुई व भोजन का समय होने के कारण महिलाएं खेत की मेड में स्थित महुआ पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने पश्चात आराम कर रहे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने वह आकाशीय बिजली गिरने से दो युवती कुमारी जानकी पिता भागीरथी  21 वर्ष, लक्ष्मी यादव पिता मीनू 21 वर्ष, तीन महिलाएं जिसमें श्रीमती बसंती नाग पति चीनू नाग, श्रीमती जमोवती पति जयदेव,  श्रीमती  नोहरमती पति निल कुमार सभी निवासी घाटकछार थाना सिघोंड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें पंकजनी पति मीनू यादव, पार्वती मलिक पिता नारायण,तपस्विनी पिता नारायण, श्रीमती पुन्नी पति भूरौ, श्रीमती गीतांजलि पति विनोद, श्रीमती शशि मुझी पति अर्जुन  सभी निवासी घाटकछार को इलाज हेतु 108 के माध्यम से स्व मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया, जहां इलाज जारी है। घायल महिलाओं में से कुछ महिलाओं की स्थिति अति गंभीर होने से उन्हें रायपुर रिफर किया गया है। 

चरवाहा बालक चल बसा

 वही एक अन्य घटना में मधुबन के एक चरवाहे की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई । पुनेश कुमार यादव पिता जोहन यादव 15 वर्ष की मौत हो गई है, घटना दोपहर 12:00 बजे की बताई जा रही है । वह लूली सरोवर ग्राम ललितपुर के टिकरा में मवेशी चराने गया हुआ था। बारिश होने पर बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस तरह आज अलग-अलग घटना में पांच महिलाएं, एक नाबालिग की मौत हो गई, और 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए हैं।


मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

घटना की सूचना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिलते ही उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से हुये छह लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया,और प्रत्येक मृतक परिवार के परिजनों को आर.बी.सी.6-4 के प्रावधानों के अनुरूप चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने कलेक्टर को निर्देशित किए हैं


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पूछा कुशलक्षेम



प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़कर उनका हालचाल जाना, और बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने डॉक्टरों को निर्देशित किये। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक किस्मत लाल नंद को घटना की जानकारी होते ही तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की हॉलचाल जाना।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.