Media24Media.com: #MaaChandikaTemple

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #MaaChandikaTemple. Show all posts
Showing posts with label #MaaChandikaTemple. Show all posts

भव्य बन रहा है गढ़रीवा का मां चंडिका मंदिर

No comments Document Thumbnail

नवरात्र पर श्रद्धालुओं में उत्साह, मनोकामना ज्योति की तैयारियां जोरों पर

आरंग- आज कुंवार नवरात्र के आगमन के साथ ही क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्ति का माहौल बन गया है। साफ-सफाई, रंग-रोगन, रोशनी और मनोकामना ज्योति की तैयारियां जोरों पर हैं।इसी बीच पुरातात्विक ग्राम गढ़रीवा स्थित प्राचीन मां चंडिका देवी मंदिर का ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। वहीं ग्रामीण जनसहयोग से मंदिर को भव्य रूप देने के प्रयास में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस मंदिर के निर्माण में करीब 60 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है।

हजारों वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास 

मंदिर समिति के अनुसार मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। मान्यता है कि महादानी राजा मोरध्वज यहां मां चंडिका की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते थे। राजा महर के काल में यह वीर लोरिक अहीर की आराध्य देवी के रूप में भी प्रसिद्ध रहा।

एक ही पत्थर में है पंचमूर्ति

मंदिर के पुजारी मोहन भारती बताते हैं माता की प्रतिमा एक विशाल शिला में निर्मित पंचमूर्ति है। जिसमें भक्त लंगुरे, मां चंडिका, मां आदिशक्ति, मां महामाया और काल भैरव विराजमान हैं, इसलिए इसे पंचमूर्ति चंडिका सिद्धपीठ कहा जाता है।मंदिर से लगा 75 एकड़ का बंधुआ तालाब चर्म रोग, विशेषकर सफेद दाग के निवारण के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि सात रविवार तक श्रद्धापूर्वक स्नान कर माता चंडिका का दर्शन करने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है, इसलिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। वहीं कुंवार और चैत्र नवरात्र में यहां सैकड़ों मनोकामना ज्योति प्रज्वलित होती हैं। इस नवरात्र भी ज्योति कलश की तैयारियां जोरों पर हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.