Media24Media.com: #LiteratureFestival

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #LiteratureFestival. Show all posts
Showing posts with label #LiteratureFestival. Show all posts

साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर- बसंत पंचमी 23 जनवरी से नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होने जा रहे हैं। इस तीन दिवसीय उत्सव से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को बल्कि पूरे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को साहित्यिक जगत में एक नई पहचान प्रदान करेगा तथा जनसमुदाय को साहित्य, लेखन और पठन-पाठन की ओर प्रेरित करेगा। साहित्य महोत्सव के दौरान साहित्य विमर्श खुले संवाद, समकालीन विषयों पर विचार-विमर्श होगा। साहित्य महोत्सव को लेकर आम-लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

आज जब सोशल मीडिया के कोलाहल मंे ज्ञान की धारा अक्सर सूचनाओं के शोर में दब जाती है। ऐसे समय में साहित्य उत्सव एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। जहां विचार-विमर्श के बीच संवाद की संस्कृति जीवित रहती है। सृजन वही जन्म लेता है, जहां मन खुला हो और कथा वही आकार लेती हैं जहां मनुष्य अपने सत्य से संवाद करने का साहस रखता है। साहित्य महोत्सव के लोगो (डिजाइन) में अंकित ‘‘आदि से अनादि’’ तक वाक्य साहित्य के उस अटूट यात्रा को दर्शाता है, जिसमें आदिकालीन रचनाओं से लेकर निरंतर विकसित हो रहे आधुनिक साहित्य तक सभी रूप समाहित हैं। साहित्य कालातीत है, वह समय, समाज भाषा और पीढ़ियों को जोड़कर चलने वाली निरंतर धारा हैै। तीन दिनों तक पुरखौती मुक्तांगन में साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कला-प्रदर्शनियों का जीवंत केंद्र बनेगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रायपुर साहित्य उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सांस्कृतिक गर्व का विषय है क्योंकि इसमें राज्य की हजारों साल पुरानी साहित्यिक जड़े, जनजातीय परंपराएं, सामाजिक समरसता और आधुनिक रचनात्मक दृष्टि सभी का सुंदर सार्थक और कलात्मक संगम दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक यात्रा आदि से अनादि तक अविचल, जीवंत और समृद्ध रही है, और आगे भी इसी धारा में निरंतर विकास की नई कहानियां लिखती रहेंगी। साहित्य उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे, इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र और 3 संवाद सत्र आयोजित किये जाएंगे जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा। रायपुर साहित्य उत्सव साहित्य, विचार और संस्कृति के संगम का उत्सव है, इसमें युवाओं, शिक्षकों, लेखकों और आम पाठकों की सहभागिता रहेगी। नई पीढ़ी को साहित्य विचार और संस्कृति से जोड़ना इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य है।

उत्सव के दौरान पुस्तक मेला का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 40 स्टॉल लगाएं जाएंगे जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें प्रदर्शित की जाएगी एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी। रायपुर साहित्य उत्सव में विशेष रूप से चाणक्य नाटक का मंचन किया जाएगा जो भारतीय बौद्धिक परंपरा और नाट्य कला का प्रभावशाली उदाहरण होगा। इसके साथ ही लोकनृत्य, लोकगीत और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शको को राज्य की जीवंत लोक संस्कृति से रू-ब-रू कराया जाएगा। विख्यात कवियों की उपस्थिति में कवि सम्मेलन आयोजित होगी, जहाँ उनकी सशक्त रचनाएँ श्रोताओं को साहित्यिक रसास्वादन कराएँगी। साथ ही पत्रकारों, विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ खुले संवाद सत्र आयोजित किए जाएँगे, जिनमें समकालीन सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा होगी। 

यह आयोजन छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना, विचार परंपरा और सांस्कृतिक आत्मा को राष्ट्रीय संवाद से जोड़ने की एक सशक्त पहल के रूप में उभर रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 न केवल लेखकों और पाठकों के बीच सेतु बनेगा, बल्कि नई पीढ़ी को साहित्य, संस्कृति और विचार के प्रति संवेदनशील बनाने का भी माध्यम बनेगा। साहित्यिक विमर्श, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध यह तीन दिवसीय उत्सव नवा रायपुर को देश के प्रमुख साहित्यिक केंद्रों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और यादगार अध्याय सिद्ध होगा। 

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक आत्मा और लोक स्मृति में बसे भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की एक रचना - 

हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था,
मैं व्यक्ति को नहीं,
हताशा को जानता था,
हम दोनों साथ चले,
साथ चलने को जानते थें

यही वह साहित्य है जो मनुष्य को धैर्य देता और साथ चलने की सभ्यता सिखाता है।

रायपुर साहित्य उत्सव 2026,आयोजन के लिए नौ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित

No comments Document Thumbnail

नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव

रायपुर- अगले वर्ष 23 दिसंबर से नवा रायपुर में होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के लिए राज्य शासन ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में नौ सदस्य बनाए गए हैं। समिति में सदस्य के रूप में अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, सतीश कुमार पंडा, जयमति कश्यप,  संजीव कुमार सिन्हा,  शंशाक शर्मा,पंकज कुमार झा और विवेक आचार्य को भी शामिल किया गया है। समिति रायपुर साहित्य उत्सव के सफल और प्रभावी आयोजन के लिए विशेष सलाह देगी। इसके साथ ही साहित्यकारों के चयन और आयोजन के विषयों पर भी आयोजकों को सहयोग करेगी। जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल समिति के सदस्य सचिव होंगे।

उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना मात्र दो माह में तैयार की गई है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा। इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा।

राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी में कवियों ने बांधा समां, "कविता की औरत" उपन्यास का हुआ विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर-रविवार को छत्तीसगढ़ उर्दू तंजीम के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर रायपुर के वृंदावन हॉल में राज्य स्तरीय कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें राज्य भर के शायरों और कवियों को आमंत्रित किया गया।इस मौके पर अनेक गजलकारो ,शायरों और कवियों की एक से बढ़कर एक शेर, शायरी, गजलो और गीत कविताओं ने जमकर तालियां बटोरी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राजाराम त्रिपाठी हर्बल वैज्ञानिक माँ दंतेश्वरी हर्बल ग्रुप के सस्थापक कोंडागांव रहे। अध्यक्षता जयंत थोरात वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक एवं पूर्व डीआईजी रायपुर ने किया।वहीं विशिष्ट अतिथि धनवेंद्र जयसवाल भूतपूर्व राज्य सूचना आयुक्त रायपुर, डॉक्टर चितरंजन कर वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद तथा पारसनाथ साहू किसान नेता व‌ संरक्षक पीपला वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रहे।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री अरूणा हिन्दुस्तानी द्वारा लिखित उपन्यास "कविता की औरत" का विमोचन किया गया। सभी अतिथियों ,शायरों और कवियों ने अरूणा हिन्दुस्तानी द्वारा महिलाओं पर लिखी उपन्यास की जमकर सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। गोष्ठी में कवियो और खासकर उर्दू शायरों की शेर शायरी और गजलो ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आरंग के कवि महेन्द्र कुमार पटेल की मोबाइल पर छत्तीसगढ़ी रचना ने जमकर तालियां बटोरी। छत्तीसगढ़ उर्दू तंजीम के संस्थापक गौहर जमाली मां सौतेली ही सही,राम की भाषा बोल, पुरन जायसवाल पलारी की रचना जख्म कैसा भी हो मेरे यारों, वक्त रहते दवा जरूरी है। कवयित्री नूरुस्सबाह "सबा" की क़र्ज़ में डूबकर किसान अपनी ज़िन्दगी को भी वार देता है ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

सभी ने राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी आयोजन की जमकर तारीफ किए। कार्यक्रम का संचालन उर्दू शायराना अंदाज में नूरुस्सबाह शबा खान ने किया। जिसे जमकर सराहना मिली। गोष्ठी में रायपुर के जाने-माने शायर आर. डी. अहिरवार,मोहम्मद यूशा, आलिम नक़वी, सफ़दर अली, शिज्जू शक़ूर, इरफ़ानुद्दीन इरफ़ान, दूरदर्शन व आकाशवाणी के केजुवल अनाउंसर शशांक खरेऔर राजनांदगाव के शायर अब्दुल सलाम कौसर ने भी अपनी गीत गज़लों से सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया।इस अवसर पर पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल,, समाजसेवी जनक आवडे, प्रीति रानी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कवियों की उपस्थिति व सहभागिता रही।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.