Media24Media.com: #Liquor Policy Case

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Liquor Policy Case. Show all posts
Showing posts with label #Liquor Policy Case. Show all posts

पूरा केस फर्जी, केजरीवाल भ्रष्ट नहींः केजरीवाल- मनीष सिसोदिया के गले लगकर रोए

No comments Document Thumbnail

 Liquor Policy Case : दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाला मामले में Arvind केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। Rouse Avenue Court ने दोनों नेताओं को आरोपों से बरी कर दिया।


स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह ने आबकारी नीति मामले में आरोपी नंबर 18 अरविंद केजरीवाल समेत कुल 23 आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि चार्जशीट में कई ऐसी कमियां हैं, जिनका ठोस सबूतों से समर्थन नहीं मिलता। कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से भी इनकार कर दिया।

कोर्ट में भावुक हुए केजरीवाल

फैसला सुनाए जाने के बाद केजरीवाल काफी भावुक नजर आए। वे कोर्ट कक्ष में ही मनीष सिसोदिया के गले लगकर रो पड़े। बाहर आकर उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से शराब घोटाले के आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सत्य की जीत हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई। पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। यह पूरा केस फर्जी था। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है, मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है।”

सिसोदिया बोले – संविधान पर गर्व

फैसले के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज एक बार फिर देश के संविधान पर गर्व हो रहा है। सत्य की जीत हुई है।”

यह मामला दिल्ली की नई आबकारी नीति से जुड़ा था, जिसे लेकर केंद्रीय एजेंसियों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। अब कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे “सत्य की जीत” करार दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.