Media24Media.com: #KunjbihariSahu

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #KunjbihariSahu. Show all posts
Showing posts with label #KunjbihariSahu. Show all posts

Kharod News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में खरौद में तीसरे वर्ष हुआ ‘छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन’, कवियों ने बांधा समां

No comments Document Thumbnail

खरौद- धार्मिक नगरी, छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' का आयोजन किया गया. आयोजन का यह तीसरा वर्ष रहा और काव्य रसिकों, नगरवासियों, क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह दिखा. इस 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' में राजनांदगांव के हास्य कवि पद्मलोचन शर्मा 'मुंहफट', बेमेतरा के हास्य कवि रामानंद त्रिपाठी, कोरबा की श्रृंगार कवियित्री संतोषी 'श्रद्धा', साजा के ओज कवि ईश्वर साहू 'आरुग', बालोद के हास्य कवि कैलाश कुंवारा शामिल हुए,  वहीं छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन का संचालन बिलाईगढ़ के कवि ( हास्य-व्यंग्य-गीत ) शशिभूषण सनेही ने किया. यहां सभी कवियों ने गीत, हास्य और ओज के स्वर में 3 घण्टे तक समां बांधे रखा. 

आपको बता दें, छग में खरौद पहली जगह है, जहां 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' का आयोजन होते आ रहा है. यहां छतीसगढ़ी में सभी कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित काव्य रसिकों ने खूब सराहा और उनमें खासा उत्साह दिखा. 

'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' की शुरुआत मां सरस्वती, भगवान लक्ष्मणेश्वर और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना से हुई, फिर सुमधुर स्वर की स्वामिनी कोरबा की कवियत्री संतोषी 'श्रद्धा' ने वंदना प्रस्तुत किया. यहां बालोद से आए हास्य व्यंग्य के कवि कैलाश कुंवारा ने खूब ठहाके लगवाए. साथ ही, सामाजिक कुरीतियों पर तंज कसे, वहीं साजा से आए ओज कवि ईश्वर साहू 'आरुग' ने राष्ट्रवादी कविताओं के साथ छत्तीसगढ़ी माटी, महतारी के सम्मान में ठेठ छत्तीसगढ़ी अंदाज में काव्यपाठ कर मंच को ऊंचाई दी. इसके पुनः संतोषी 'श्रध्दा' के द्वारा काव्यपाठ किया गया, जिसमें उन्होंने विशुद्ध प्रेम श्रृंगार की पंक्तियों से समां बांधते हुए काव्यांजलि दी. राजनांदगांव से पधारे वरिष्ठ कवि पद्मलोचन शर्मा 'मुंहफट' ने हास्य पैरोडी से जबरदस्त माहौल बनाया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के प्रति अपनी श्रध्दा प्रकट करते हुए बातें रखी. फिर बेमेतरा से आए हास्य कवि रामानंद त्रिपाठी ने भी शानदार प्रस्तुति दी और अपने हास्य अंदाज से सबको खूब गुदगुदाया. अंत में, संचालन कर रहे बिलाईगढ़ से पहुंचे कवि शशिभूषण सनेही ने भाई, मां, परिवार पर संदेशपरक एवं मार्मिक मानवीय संवेदनाओं की कविताओं से सबको भाव-विभोर करते हुए प्रस्तुति दी. 'छत्तीसगढ़ी कबि सम्मेलन' में बौद्धिक जनमानस ने रात्रि 2:30 तक रचनाओं का रसपान करते हुए पूरी तन्मयता से खूब आनंद लिया. कार्यक्रम का समापन, कवियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया. 

कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू और आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने किया. इस मौके पर बिलासपुर से पहुंचे मोनू कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, नपं खरौद के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव, पार्षद डॉ. हरेकृष्ण साहू, नीलम यादव, हुलाश साहू, नागरिकगण सुबोध शुक्ला, पुष्कर साहू, टालूराम साहू, ओमप्रकाश शर्मा, रवि यादव, इंदलदेव सेवा समिति के कृष्णकुमार आदित्य, फिरत आदित्य, हेमंत साहू, लव सोनी, श्रवण आदित्य, कैलाश थवाईत, दिनेश यादव, जांजगीर के शम्भू सिंह, मोरिनबाई साहू, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, चाम्पा के अजय अग्रवाल, सिवनी ( चाम्पा ) के रामाधार देवांगन, बहेराडीह के बाबूलाल यादव, रामायण सिंह कंवर, उर्मिला यादव, पुष्पा यादव, साधना यादव, कोसमन्दा के विकास साहू समेत अन्य काव्य प्रेमी मौजूद थे.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव का हुआ सम्मान 

बहेराडीह गांव में देश का पहला किसान स्कूल संचालित है, जिसके संचालक दीनदयाल यादव हैं. इन्होंने खरौद निवासी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम में किसान स्कूल का 'नामकरण' किया है, इसलिए जनप्रतिनिधियों के साथ नगरवासियों ने दीनदयाल यादव का सम्मान किया. यहां जनप्रतिधियों और नगरवासियों ने दीनदयाल यादव की पहल और प्रयास की सराहना की.


Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की बैठक में शामिल हुई समाजसेविका डॉ. गीता सिंह, 28 जून को आयोजित होगा राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव'

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बैठक हुई, जहां रायगढ़ से पहुंची समाजसेविका डॉ. गीता सिंह शामिल हुई. बैठक में आगामी 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिले के मशरूम उत्पादक किसानों समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के मशरूम उत्पादक किसानों को शामिल किया जाएगा.

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'भाजी महोत्सव' का आयोजन किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'मशरूम महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा. यह दोनों महोत्सव प्रतिवर्ष किसानों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि यहां पर किसानों को क़ृषि व पशुपालन के क्षेत्र में 18 विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें मशरूम उत्पादन व मशरूम प्रसंसकरण को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि खेतों में पराली को जलाने के बजाय उससे मशरूम उत्पादन, जैविक खाद बनाने तथा पशु चारा के रूप में इस्तेमाल करने का जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं. बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने की दिशा में कार्य करने की भी कार्ययोजना बनाई गई. यहां महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ने और निर्मित सामग्री को बिक्री करने बाजार मुहैया करने को लेकर भी चर्चा की गई.

महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसान होंगे सम्मानित

बैठक में शामिल समाजसेविका डॉ. गीता सिंह ने बताया कि 28 जून को बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही जिले में मशरूम उत्पादन कारोबार को बढ़ावा देने कार्य योजना बनाई जा रही है, जिससे खेतों में पराली जलाने की समस्या का समाधान हो सके और इस कारोबार से किसानों को अच्छा आमदनी मिल सके.

बैठक में सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, पत्रकार राजकुमार साहू, प्रकाश साहू, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष रम्भा गोड़, सचिव रामकुमारी यादव, मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, भगवती यादव, क़ृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, लक्ष्मीन बरेठ, राजाराम यादव, पिंटू कश्यप, उर्मिला यादव, रसोईया संघ के पदाधिकारी कृष्णा समेत अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


Kharod Blood Donate Camp : सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है रक्तदान : एडिशनल एसपी, खरौद के तिवारीपारा में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा- धार्मिक नगरी खरौद के तिवारीपारा स्थित मिडिल स्कूल परिसर में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'रक्तदान शिविर' आयोजित किया गया. इस दौरान एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, भाजपा पामगढ़ मण्डल अध्यक्ष यशवंत साहू, खरौद की पार्षद नीलम यादव विशेष रूप से मौजूद थे. रक्तदान का यह शिविर, शिवरीनारायण के संकट मोचन ब्लड सेंटर के सहयोग से लगा था, जहां 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 5 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और ब्लड डोनेट कर वे काफी खुश नजर आए. 

इस दौरान एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है और सबसे बड़ा पुण्य का कार्य रक्तदान है. खरौद के शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया है और समाज को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को लाभ होता है. ऐसे में युवाओं को रक्तदान करने हमेशा आगे रहना चाहिए. कश्यप ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर कहा कि यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी याद में यह पुनीत कार्य हो रहा है, यह अच्छी पहल है. 

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक उग्रसेन साहू, बिसम्भर प्रसाद साहू, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू, संकट मोचन ब्लड सेंटर के संचालक गोविंद साहू, युवा जागरण समिति के अध्यक्ष जागेश्वर साहू, शिवरीनारायण के कान्हा यादव, भाजपा के युवा नेता रामकृष्ण सोनी, पूर्व पार्षद धनंजय रात्रे, इंदलदेव सेवा समिति के कृष्णकुमार आदित्य, दीपक देवांगन, हेमंत साहू, गोपाल यादव, लव सोनी, फिरत आदित्य, रमा आदित्य, बलराम आदित्य, संकुल समन्वयक उपेंद्र सिंह ध्रुव, मिडिल स्कूल की प्रधानपाठक सरोज यादव, प्रायमरी स्कूल की प्रधानपाठक रश्मि कश्यप, शिक्षक नीलकमल साहू, रविशंकर यादव, गौतम शर्मा, हीरालाल साहू, मिथलेश साहू, रमाशंकर यादव, प्रकाश तिवारी, कैलाश थवाईत, हेमंत साहू, दीनदयाल साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.