Media24Media.com: #KisanEmpowerment

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #KisanEmpowerment. Show all posts
Showing posts with label #KisanEmpowerment. Show all posts

सफलता की कहानी, किसान की जुबानी

No comments Document Thumbnail

  • सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी
  • किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना

रायगढ़- प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस किसान हितैषी नीति का लाभ गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायगढ़ जिले के किसानों को व्यापक रूप से प्राप्त हो रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है।

ग्राम कोड़तराई के किसानों में धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में ग्राम के किसान श्याम दयाल पटेल ने बताया कि सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। तीन भाई मिलकर साझा खाते में 40 एकड़ भूमि पर धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उनके परिवार का पहला टोकन जारी हुआ, जिसके अंतर्गत 44 क्विंटल धान की बिक्री की गई।

किसान श्याम दयाल पटेल ने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य ने उनकी वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। बढ़ी हुई आय से वे परिवार की आवश्यक जरूरतों की पूर्ति, बच्चों की उच्च शिक्षा, कृषि उपकरणों की खरीद, घर-परिवार की दैनिक आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं को सुदृढ़ करने में सक्षम हो रहे हैं। इसे उन्होंने अपने आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम बताया।

धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी खरीदी के लिए उत्कृष्ट तैयारी की गई है। उपार्जन केंद्रों पर छाया, बैठने की सुविधा, पीने के पानी की उपलब्धता, सटीक तौल व्यवस्था तथा पर्याप्त बारदाना जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहज, पारदर्शी और किसान-केंद्रित व्यवस्थाओं से ग्राम कोड़तराई सहित पूरे जिले के किसानों में प्रसन्नता और संतोष का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह से कृषि यंत्रों का मूल्य सार्वजनिक करने की उठी मांग,किसान होते हैं ठगी का शिकार

No comments Document Thumbnail

आरंग- प्रदेश की किसानों ने कृषि से सबंधित सभी यंत्रो, औजारों और सामग्रियों में सभी कंपनियों को एम.आर.पी. स्टिकर लगाने तथा वेबसाइट पर प्रदर्शित करने अनिवार्य रूप से आदेश जारी करने की मांग किए है।इस संबंध में सिफा के राष्ट्रीय सचिव किसान नेता पारसनाथ साहू ने राष्ट्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ध्यानाकर्षण कराया है। वहीं प्रदेश के किसानों और किसान संगठनों का कहना है 

कृषि यंत्रो, औजारों और अन्य सामग्रियों में कंपनियों द्वारा एम.आर.पी.स्टिकर नही लगे होने से किसानों को सही मूल्य ज्ञात नहीं होता। जिससे व्यापारी किसानों से अत्यधिक मुनाफा लेकर कृषि सामग्रियां विक्रय करता है।जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया इस संबंध में और भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके है परन्तु आज तक किसानों की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।इस संबंध में कृषि मंत्रालय एवं तकनीकी विभाग द्वारा जवाब तो आता है परन्तु  इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती।अभी तक किसी भी कंपनी द्वारा कृषि सामग्रियों में एम.आर.पी. स्टिकर लगाकार वेबसाइट पर मूल्य सूची प्रकाशित नहीं हुई है।जो किसानों के लिए चिंता जनक बात है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.