Media24Media.com: #Kabirdham

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Kabirdham. Show all posts
Showing posts with label #Kabirdham. Show all posts

कबीरधाम में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत, 4 साल का बेटा घायल

No comments Document Thumbnail

 Kabirdham जिले में आज शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला Kunda थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और उनकी पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है। दोनों सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दंपति अपने 4 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से कोलेगांव स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को क्रॉस करते समय उनकी बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई।

हादसे में पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एजेंसी और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के किनारे शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इससे लगातार बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ठेकेदार को मौके पर बुलाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी ठेकेदार के आने तक आंदोलन जारी रखने की बात कहते रहे।

कबीरधाम में सहकारी समिति प्रबंधकों और ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित

No comments Document Thumbnail

कलेक्टर गोपाल वर्मा को संघ ने हड़ताल स्थगन का सौंपा पत्र, 21 नवंबर लौटेंगे काम पर

रायपुर- कबीरधाम जिले में बीते 3 नवंबर से चल रही जिला सहकारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है।  संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा। जिला सहकारी संघ की ओर से कहा गया कि शासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। किसानों के हित को देखते हुए जिला सहकारी संघ के समस्त कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करते हैं और 21 नवंबर, शुक्रवार से अपने कार्य पर लौट जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, संयुक्त कलेक्टर आर बी देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता जी एस शर्मा, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, डीएमओ अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल आर पी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व जिला सहकारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


दीपेश्वरी ने कबीरधाम जिले का नाम किया रोशन

No comments Document Thumbnail

 राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

रायपुर-कबीरधाम जिले की प्रतिभाशाली बेटी दीपेश्वरी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने कहा कि कबीरधाम जिले की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। दीपेश्वरी की यह सफलता पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और लगन से प्रेरणा लेकर जिले के अन्य युवा खिलाड़ी भी खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, संसाधन एवं मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के अवसर दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर निगेश्वर नाथ योगी, हिम्मत साहू, नरेन्द्र साहू, नितेश चंदेल, छेदीलाल निषाद,  रोहिणी साहू, दुर्गा श्रीवास, देवकुमार साकेत एवं अनिल वर्मा उपस्थित थे। सभी ने दीपेश्वरी को बधाई देते हुए उनके समर्पण, साहस और प्रतिबद्धता की सराहना की। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.