Media24Media.com: #JusticeForMinors

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #JusticeForMinors. Show all posts
Showing posts with label #JusticeForMinors. Show all posts

65 वर्षीय बुजुर्ग ने दो सगी बहनों से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 वाकड (महाराष्ट्र)। शहर के वाकड थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग पर दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने बच्चियों को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है।


पड़ोसी महिला की सतर्कता से सामने आई सच्चाई

पीड़ित बच्चियों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना वाले दिन जब परिजन काम पर गए थे, तब आरोपी ने मौका पाकर 10 वर्षीय बच्ची का मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची को आरोपी के घर जाते देख लिया था। शाम को परिजनों के लौटने पर महिला ने उन्हें सतर्क किया। जब मां ने बच्ची से पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई।

मई से अब तक 4 बार किया दुष्कर्म, छोटी बहन को भी बनाया शिकार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मई महीने से लेकर अब तक उसके साथ चार बार दुष्कर्म कर चुका है। इतना ही नहीं, उसने अपनी 4 वर्षीय छोटी बहन के साथ भी गलत हरकत किए जाने की बात बताई।

आरोपी बच्ची को धमकी देता था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया, तो वह चाकू से उसका पेट काट देगा। इसी डर के कारण बच्ची काफी समय तक चुप रही।

POCSO और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने वाकड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो एक्ट (POCSO) और एट्रोसिटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी किसी अन्य बच्चे को अपना शिकार बनाया था। प्रशासन द्वारा पीड़ित बच्चियों को कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.