आरंग- अधिवक्ता संघ रायपुर द्वारा 35 वर्ष का विधि व्यवसाय पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर में किया गया। इस अवसर पर कुल 32 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनके दीर्घकालीन योगदान और विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश माननीय रमेश सिन्हा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसी कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ आरंग से वरिष्ठ अधिवक्ता रोशन चंद्राकर को भी सम्मान प्रदान किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी द्वारा उन्हें श्रीफल, शाल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
