Media24Media.com: #InstagramCase

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #InstagramCase. Show all posts
Showing posts with label #InstagramCase. Show all posts

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर नाबालिग को ले गया दूसरे जिले; दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भानुप्रतापपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग को बहला-फुसलाकर दूसरे जिले ले जाने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की कच्चे पुलिस चौकी में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग को कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा से बरामद किया गया। मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धनेश्वर नेताम कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा का निवासी है। बताया गया है कि उसकी नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और 15 अक्टूबर को कुसमा स्थित अपने घर पहुंचा दिया।

परिजनों की शिकायत पर शुरू हुई तलाश

नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने कच्चे पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लड़की की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान 22 अक्टूबर को नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया गया।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी धनेश्वर नेताम को गिरफ्तार कर लिया। उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.